मां क्यो मुझे जन्म दिया तुमने

पैदा होते ही गला क्यो न घोट दिया तुमने


मां मैंने तो हर रिवाज हर संस्कार का पालन किया

जो खींची है समाज ने लकीर उसे कभी नहीं पार किया


मां यहां फिल्म सिटी बनेगी खूब प्रगति होगी

माननीय नेताजी करेंगे उद्घाटन जब मेरी चिता जलेगी

हिन्दू धर्म का बोलबाला होगा

जब रात में मेरा अंतिम संस्कार किया होगा

धर्म के ठेकेदारों ने कैसे अपना मुंह सीला होगा


रोज जलती है रोज कटती है जानवर से भी बदतर

इंसा नहीं हूं मैं शायद इसलिए गिर गया मनुष्य का स्तर


जब हर बेटी जल जाएगी तब देखना मां रामराज्य आएगा

हैवानियत, दरिंदगी और बलात्कार की और ध्यान किसका जाएगा


जाति, धर्म के नाम आतंक फैलाकर गुंडा राज होगा

ऐसे ही मेरे देश में अमन, शांति और भाईचारा चरम पर होगा।


अगले जन्म मुझे बिटिया मत बनाना हे ईश्वर

इस देश की हर बेटी तुमसे करती यहीं पुकार।



पिंकी ✍️

@pinkrose0113