ये मोहब्बत इतनी मुश्किल क्यों है ?
चंद लफ्ज़ कहकर सब जताना मुश्किल क्यों है ?
वादे निभाना इतना मुश्किल क्यों है ?
खाई कसमें पूरी करना मुश्किल क्यों है ?
सब ठीक चलना इतना मुश्किल क्यों है ?
दिल संभालना इतना मुश्किल क्यों है ?
दिल तोड़कर भी आगे बढ़ना मुश्किल क्यों है ?
किसी का हो जाना इतना मुश्किल क्यों है ?
किसी का होकर जिंदगी बिताना इतना मुश्किल क्यों है ?
बिना साथ रहे ही एक दूसरे में रहना मुश्किल क्यों है?
चुपचाप गुमशुम किसीको चाहना इतना मुश्किल क्यों है?
अपनी मर्ज़ी मानना इतना मुश्किल क्यों है ?
खुदको संभालना इतना मुश्किल क्यों है ?
आँसुओ के सहारे सब खत्म करना इतना मुश्किल है ?
फैसलों पर डटे रहना इतना मुश्किल क्यों है ?
फासलो में जीना इतना मुश्किल क्यों है ?
जो हम चाहे जिंदगी का वही चाहना इतना मुश्किल क्यों है ?
ये मोहब्बत इतनी मुश्किल क्यों है ?
- पिंकी झा
