मन में चल रही हज़ार बातें , 

कह दी जोड़ तोड़ कर बड़ी मुश्किल से उसे , 

तो बताओ क्या अंजाम रहा , 

वो समझे सब राज़ी है , 

या नहीं कुछ ऐसा उस तरफ , 

हारी हुई ये बाजी थी , 

कहना नहीं चाहते तो भी ठीक है , 

हम समझते है आसान नहीं ये प्रीत है , 

पर एक बात मेरी जरूर मानना , 

दिल टुटा हो अगर तो खुद को थामना , 

तुम न पहले हो न ही आखरी जिसका दिल टुटा है , 

तुम्हे लगता होगा तुमसे तुम्हारा खुदा रूठा है , 

इश्क़ करना किसी से भी मन भुला है , 

पर ये सब तुम्हारा वेहम है , 

सच तो वो जानता है जो देखता हमारे करम है , 

भरोसा करो मुझ पर इश्क़ तुम्हे भी मिलेगा , 

जीना नामुमकिन लगता है जिसके बिना , 

उसके बीना भी जीवन ठीक ही कटेगा , 

संभालकर कर रखो खुद को बस , 

जो सच में तुम्हारा है ,

तुम्हे जरूर मिलेगा |

- पिंकी झा