दिवाली तुम्हारे साथ मनानी थी , 

कुछ दिए जलाने थे , 

पूजा करनी थी , 

प्राथनाए करनी थी , 

फूलजड़िया जलनी थी , 

लडू , बर्फी, गुलाबजामुन खाने थे , 

चारो ओर फैली रौशनी की खूबसूरती 

साथ महसूस करनी थी , 

बड़ो का आशीर्वाद संग लेना था , 

बधाईया बाटनी थी ,  

खुशियाँ और त्यौहार मनाने थे , 

कुछ अपना कहना, कुछ तुम्हारा सुनना था , 

पर दिवाली बीत गयी , 

तुम नहीं मिले, 

कही किसी में नहीं मिले,

यु ही अकेले इंतज़ार में त्यौहार भी बीत गए |

- पिंकी झा