अब की बार आवाज़ उठाई है ,
तो अब पीछे मत हटना तुम,
बहुत हिम्मत जुटा आगे आये ,
अब लड़ लेना मेरे खातिर ,
अगर कोई शौख या दिखवा पूरा करने सिर्फ आये हो ,
तो विनती है वापिस लोट जाओ,
क्युकी तुम्हारा शौख या दिखावा ,
कुछ दिन, कुछ हफ्तों में ख़तम हो जायेगा,
पर में मेरे साथ जो हुआ है ,
उसकी संगीनता सदियों तक यु ही रहेगी ,
न्याय दिला सको तभी आगे आना ,
बातें कर बस भूल जाने वाले तो बहुत है ही |
- पिंकी झा
