कुछ सपने हमारे भी थे ,

आसमान में उड़ने के, 

पर इन हाथ की चूड़ियो ने रोक लिया l

पंख जोड़ अपने,

उस पक्षी संग मुकाबला करना चाहते थे ,

पर इस चूल्हे के धुएँ ने आँखे धुंधला दी l

बहुत बड़ा नहीं पर छोटा सा झंडा लहराना था,

अपनी जीत का, 

पर इन साड़ियों के कुचों ने उलझा दिया l

कलम से कागज़ रंग कहना चाहते थे बहुत कुछ ,

पर इन बर्तनो के ढेरो ने हाथ साफ ही नहीं होने दिए l

संभालना था अपना बहुत कुछ ,

सिन्दूर, बिंदी, घर की चाभियाँ सँभालते रह गए l

मकाम पर खुद को देखना चाहते थे हम भी ,

गोदी के बालक का मकाम देख़ने में ही रह गए l

अपने सारे अरमान एक संदूक में बंद कर रख दिए है ,

पर फिर भी इस व्यस्त जिंदगी से मिली दो पल की फुरसत में,  

उसे खोलकर देख लिया करती हूँ l

यु तो मैं हूँ जिन्दा ही, सब के लिए ,

पर अपने ही मर जाने का गम कर लिया करती हूँ l

- पिंकी झा