साल ख़त्म हुआ है हम नहीं,
परेशानियों का अब गम नहीं,
नए रास्तो से डर लगता अब नहीं,
मुँह फेरते दिक्कतों से हम नहीं,
उम्मीद किं छोटी रौशनी भी कम नहीं,
चल पड़े है अपने सफर पर,
मंज़िले न मिलने का भी रहेगा गम नहीं,
कोशिश छोड़नेवाले कभी हम नहीं,
सपने पुरे किये बिना मरनेवाले भी हम नहीं,
मिटना अगर आखिरी मुकाम है,
उस मुकाम का भी अब दर नहीं,
लाख रोक लो हमें अब रुकनेवाले हम नहीं,
क्या कहकर रोकोगे उसे जिसको दुनिया से लगता डर नहीं,
शुरुआत है बस अभी ये मुश्किल है नमुमकिन नहीं,
साल खत्म हुआ है हम नहीं।
- पिंकी झा

