रोना चाहती हूँ मैं ,
पर आँसू आ ही नहीं रहे ,
इतना रोना चाहती हूँ की ,
समंदर भर जाये,
रात से दिन , दिन से रात हो,
कपड़े खत्म हो जाये आँसू पोछते-पोछते ,
दुनिया तो क्या मैं ही क्यों न खत्म हो जाऊ,
पर रोना न रुके मेरा,
भावनाएं अटक गयी है बहुत सी,
मन से मस्तिष्क तक ,
उन्हें साथ लिए एक कदम चलना तक अब मुश्किल है ,
रोकर सब प्रवाह करना चाहती हूँ ,
राग, द्वेष, शौक , बोझ जो भी जितना अंदर है ,
बाहर करना चाहती हूँ ,
सिसक कर नहीं तो चुपचाप ही सही ,
रोना चाहती हूँ मैं ,
पर आँशु आ ही नहीं रहे |
- पिंकी झा
