रात रुक गई है मुझमें , 

एक दुनिया बनाए अपने अंधेरे में, 

जहा तुम चाँद हो, 

ये दुनिया बना खुला आसमान है , 

मैं चकोर हूँ , 

तुम्हारे इंतज़ार में, 

कभी मिलने, 

थोड़ा सा ही सही पाने के इंतज़ार में, 

ये सितारे हमारी यादें है , 

कुछ बिताये पल है , 

जो खूबसूरत इतने है की नज़र उतारने का जी करता है , 

हमारी हकीकत भी है इस रात में, 

ढलते वक्त जो सचाईया सामने लाती है , 

कि चाँद और चकोर एक नहीं हो सकते , 

चकोर सिर्फ इंतज़ार कर खुश हो लेता है , 

मेरी ही तरह , 

और यादें ,

वो बस अपने कोनो में स्थिर है , 

देखते है इस रात की सुबह कब तक आती है | 

- पिंकी झा