ये कैसी जलन है हमारी ,
मानवता पर क्यों पड़ रही है भरी ?
व्यवस्था का होना क्यों इतना खल रहा है ?
इंसान अंदर का तो नहीं मर रहा है |
सफेद पोश लोग करले कुछ भी ,
सब स्वीकार है , मान्य है ,
इटालियन खाना खाना किसीका क्यों अमान्य है ?
बस इसलिए क्योकि वो किसान है |
मैदा , सब्जी सब उसी का उगाया,
अपनी मेहनत का है खाया ,
ये कौन सा साया हम पर है छाया कि ,
अन्नदाता का अन्न खाना न बर्दाश्त है |
क्या बस गरीबी देखना आँखों को है हमारी सुहाता ?
क्या देखना सिर्फ यही है कि कैसे मरता है देश का अन्नदाता ?
क्या इतना खोखला है इंसानियत का नाता ?
कौड़ी जोड़ जोड़ कर रुपया बनता है ,
पीढ़ियों की मेहनत जोड़कर परिवार सक्षम बनता है ,
किसी की मेहनत से कमाया खर्च करना हमें क्यों खले ?
सरकार सुन नहीं रही इनकी अर्जिया,
हम भी उन्हें समझने में कर रहे गलतिया ,
इतना संगीन जुर्म तो इन्होने नहीं किया |
इस द्वेष का कारण कही ये तो नहीं कि,
वो आवाज उठा रहे है अन्याय पर ,
जो हम भी उठाना चाहते थे,
पर न उठा पाए अन्याय सहते रह गए |
सोच अलग होती है एक एक की,
गलती नहीं शायद किसीकि ,
पर जब मरता किसान हमे देखना बर्दास्त है ,
तो जिंदगी जीते देख अपनी उन्हें क्यों ये प्रलाप है ?
ख़ुशी से कोई विद्रोह करता नहीं,
ये न होते तो पेट हमारा भरता नहीं,
अगर समझ नहीं रहे स्तिथि तो एक मिलकर बात करलो ,
अपना एक दिन वहा उनके साथ बिता लो,
समाचारो परपर न आंखे मूंद विश्वाश करलो,
सवाल जितने है तुम्हारे शायद कोई रहे नहीं |
- पिंकी झा
