लगभग तीन महीने से ज्यादा हो गए, 

आप नहीं हो हमारे बीच पापा, 

हाँ जिंदगी रूकती नहीं कभी किसी के लिए, 

पर जो छूट जाते है उनकी कमी खलती बहुत है ,

ऐसा कोई पल नहीं बिता जब याद न आये हो, 

आपके पड़े कपडे, घड़ी, किताबे, कागज देखकर ,

मम्मी को उदास अकेले बैठा देखकर, 

लाल कुर्सी को खाली पड़ा देखकर ,

किसी बच्चे को अपने पापा संग जाते देखकर, 

और ऐसे अनगिनत मौको पर आपकी बहुत याद आती है|

और कई ऐसे पल होंगे जिंदगी में आप बहुत याद आओगे, 

जिस दिन होगी हम बहनो की बिदाई,

ख़ुशी के मौको पर जब बटेगी मिठाई ,

जब भी आपका नाम लिया जायेगा,

गले लगाकर समझाने जब कोई नहीं आएगा, 

आप बहुत याद आओगे |

गलतिया और नादानियों के लिए मेरी मुझे माफ़ कर देना, 

बस इतना कहूँगी आपसे,

आप जहा भी हो खुश रहना ,

अपना सर पर हाथ बनाये रहना,

वादा है ये आपसे, 

उम्मीदें सब आपकी हम पूरी करेंगे ,

आपके बच्चे आपका नाम हमेशा रोशन करेंगे | 

- पिंकी झा