ओ बंशीवाले बंशी बजा दे,
भुला दे जन को दुःख दर्द उनके,
मधुर आवाज सुन सुध भूल थिरकें,
चिंता का पिटारा दूर रख के,
कुछ क्षण मिले खुद से खुद के मिलन के,
नटखट कितने वो याद दिला दे,
माखन चोरी करना सीखा दे,
गोपियों का कृष्ण बना दे,
रास का रहस्य बता दे,
प्रेम क्या है बता दे,
उनके कंस का वध सिखला दे,
धर्म का पाठ थोड़ा हो सके तो पढ़ा दे,
मित्र बन राह साथ चल दे,
सारथी बन सही गलत का भेद बता दे,
ओ बंशीवाले बंशी बजा दे |
- पिंकी झा
