समय बड़ा अजीब है आजकल ,
सभी के चेहरों पर हिजाब ,
बुरा घट रहा इतना न कोई हिसाब ,
मुस्कुराहट पर्दो में छिपी ,
आँखे पहचान का सहारा बनी ,
हाथ स्पर्श भूल रहे ,
लोग नए तरीके जीने के ढूंढ रहे ,
व्यापर बाजार जरुरत बदले जरुरत अनुसार,
पर एक बात है ,
लोग बात कर रहे है नज़र मिलकर ,
निकलते नहीं उन्हें बचाकर ,
हो सकता है अब आँखे पढ़ सके ,
ख़ुशी , गम या दर्द का अंदाज़ा शायद कर सके ,
सब इस कठिन समय से मिल जुलकर उभर सके |
- पिंकी झा
