माँ अक्सर पिता की बातें करती है,

रोज़ किसी अभ्यास की तरह ,

चेहरे पर मुस्कान होती है ,

जब उनकी पहली मुलाकात की बात होती है ,

कैसे थे वो व्यक्ति ये बात होती है ,

उनके व्यव्हार, आचरण, व्यक्तित्व की बात होती है ,

चेहरे की मुस्कान बढ़ती छोटी होती रहती है ,

जैसे मन में बैठी यादों से जुड़कर चल रही हो, 

आँखे उमंगो से भरी होती है ,

जब वो कहती है कितने अलग थे पिता हमारे ,

केवल पत्नी नहीं उन्हें दोस्त समझते थे ,

घर की समस्याओ को न बोझ समझते थे ,

मन भर आये कभी या डर जाये,

तो गहरी चुपी के बाद रो लिया करते थे ,

माँ थकती नहीं पिता की बातें करते ,

बस रो दिया करती है कभी-कभी ,

कहती है यु दूर इस दुनिया से जाना ही था ,

तो अकेले क्यों साथ मैं क्यों नहीं ,

क्यों खरीद दी इतनी रंग बिरंग साड़ियां,

जब उन्हें पहने मुझे देखने वो खुद नहीं ,

क्यों कहते रहते थे बच्चे कमाएंगे तो मैं छुटी लेकर नोट गिनूंगा,

और अब उनसे कुछ कहने को वो नहीं ,

क्यों सजाये बच्चों की शादी की इतने सपने ,

जब कन्यादान तक करने वो साथ नहीं ,

इसी तरह छोटी बड़ी चीज़ों में, 

कभी हंसकर, कभी रोकर ,कभी मौन ही ,

माँ पिता को याद बहुत करती ,

उन्हें प्रेम कितना है पिता से कहा नहीं कभी ,

पर पिता के जाने के बाद दोनों किरदार निभाती है,

माँ पिता का पुरुषार्थ निभाती है ,

माँ अपना प्रेम निभाती है ,

कमी रोज़ खलती है उन्हें बहुत उनकी,

हर दिन उनकी याद में बिताती है ,

माँ पिता को याद बहुत करती है |

- पिंकी झा