दुनिया में कई सारे रिश्ते,
उनमे कुछ रिश्ते अनमोल,
अनमोल से भी ऊपर एक रिश्ता,
रिश्ता वो माँ और मेरा,
माँ करती मेरे लिए जितिया,
मैंने अभी तक उनके लिए क्या ही किया,
रहती वो भूखे पेट मेरे लिए ,
फिर भी पेट वो मेरा भरे ,
प्यास से कंठ उसका जले ,
मेरी सलामती के लिए सब हस कर करे ,
मैं कहूँ बन गई हूँ मैं बेड़ी तेरी,
छोड़ दे ये सब इतना कष्ट न सह ,
मुझे चुपकरा बस मुस्काती वो,
कहती तू बेड़ी नहीं मेरा कंगन है ,
ये सब तो छोटे कुछ मनोरंजन है ,
दिन-रात बीतते भूख-प्यास में,
मज़ाल है उसे शांत बिठा लो इस हाल में ,
पारण के समय भी उसे हमारे खाने की चिंता ,
चेहरे पर शिकन नहीं, प्रार्थना होठो पर ,
नमन सब की माताओं को,
उनसे बड़ा न कोई इस धरा पर ,
जीमूतवाहन भगवान शक्ति दे,
मनोकामना पूरी करे , स्वास्थ दे,
सबकी माँ बिना तकलीफ हसी-ख़ुशी जितिया करे |
- पिंकी झा
