प्यार करतीं हूँ क्या तुमसे ? अब भी ,

पूछना मत मुझसे , 

मैं मना नहीं कर पाऊँगी , 

तुमसे झूठ कैसे कह जाउंगी |


उस एहसास का जीकर मत ही करना ,

जिसने तुमसे मुझे जोड़ा था , 

प्यार का पता नहीं , 

लगाव उस वक्त थोड़ा-थोड़ा था |


मेरी जिंदगी में मोहबत की क्या स्तिथि है जानने की कोशिश क्यों ही करना चाहते हो ,

क्योकि मैं ना समझा नहीं पाऊँगी तुम्हे ,

कि मेरे लिए मोहबत पाकर एक मकाम तक पहुँच जाना ही नहीं सिर्फ़ |


बल्कि उसके नाम पर ज़िन्दगी बीता लेना है ,

फिर चाहे अकेले ही सही ,

और बहुत सी कोशिशों बाद भी ये जगह मैं भर नहीं पायी ,

क्यों ? रहने दो ना |


अरसो बाद मिले हो , 

कई बरसो बाद मिले हो ,

क्यूँ मेरे ग़मो में डूबना चाहते हो ,

वैसे भी साथी की आदत नहीं मुझे ,

खुशियाँ देखकर खुश हो लो मेरी, 

सच को मैं मना नहीं कर पाऊँगी ,

तुमसे झूठ कैसे कह जाउंगी |

- पिंकी झा