मैं बेचैनी, तुम ख़ुमार,
मैं गर्मी की हवाएँ, तुम सर्दी की धुप,
मैं मिटी का चुल्हा, तुम सुखी लकड़ी,
मैं माँ की ममता, तुम पापा का प्यार ,
मैं नानी की दी चवन्नी, तुम उनकी कहानियाँ ,
मैं आँखों का आँसू, तुम उन्हें सम्हालता रुमाल ,
मैं दफ्तर के दोस्त , तुम दफ्तर की छूटी,
मैं बाग़ से चुराए आम, तुम नमक मिर्च का चटकारा,
मैं बस में मिली सीट, तुम बसस्टॉप का इंतज़ार 
मैं ट्रैन का सफर, तुम कोई हवाई विमान,
मैं तुमसे अलग भी, तुम मेरे जैसे भी |
- पिंकी झा