मैं लॉकडाउन , तुम अनलॉक ,

मैं मास्क, तुम ग्लव्स, 

मैं हैंडवाश , तुम सैनीटीज़र ,

मैं कालपोल, तुम पेरासिटामोल, 

मैं कोम्बिफ्लैम, तुम हाइड्रोक्लोराइड, 

मैं थर्मामीटर , तुम माँ का हाथ ,

मैं काढ़ा , तुम हल्दीवाला दूध ,

मैं ठन्डे पानी की पटिया , तुम माँ की थपकिया ,

मैं हालचाल पूछना , तुम रात जागकर पास बैठना ,

मैं किसी के लिए की चिंता , तुम उसे ठीक देख चेहरे पर का सुकून ,

मैं अलग बहुत तुमसे, तुम फिर भी हमे एक बनाते |

- पिंकी झा