मैं पवन सी चंचल, तुम धरा से शांत,
मैं अग्नि सी ज्वलित, तुम जल से शीतल,
मैं मन का आवारापन, तुम मन का धैर्य,
मैं देवी लक्ष्मी सी शायद, तुम नारायण से देव,
मैं वर्णन पुराणों की, तुम सार पुराणों का,
मैं जीवन की ख़ुशी, तुम मृत्यु का मोक्ष,
मैं फूलों सी कोमल, तुम मिटी वृक्षो के,
मैं शरीर प्राणियों की, तुम आत्मा,
मैं अभिलाषा जीवन की, तुम संतोष जीवन का,
मैं और तुम हम,
मैं तुम्हारी और तुम मेरे l
- पिंकी झा
