मोह में मादक मनुष्य मलिन नहीं ,
माया में मिलित मन की मौज में है ,
मृत्यु मोक्ष नहीं मजे का मुक्तक है उसे ,
मैं और मात्र मैं ही सब से मुक्ति है ,
मातृ, मित्र या मनोरमा मात्र मैल इस मैं के लिए ,
मन बस मादक अपने ही मय में ,
मूर्ख मनुष्य था या शातिर मैं में मगन हो ,
मोले जब मोहन घरी जाये |
- पिंकी झा
