सुना है चाहते हो मुझे ,
चलो अच्छी बात है ,
कोई तो इस लायक समझता है मुझे ,
पर रुक जाओ तुम वहीं ,
आगे बढ़ना मत ,
सुनो मेरा ज़वाब ना है ,
आज , कल, परसों हमेशा के लिए ना हैं ,
तुम जैसे भी हो अच्छे ही होगे ,
बात ये है मैं लायक नहीं ,
इश्क़ के समन्दर होंगे तुम्हारे दिल में,
उस पर आगे बढ़ने के मैं लायक नहीं ,
तुम कह रहे हो इंतज़ार करोगे ,
पर मैं जानती हु मेरा ज़वाब नहीं बदलेगा ,
और इंतज़ार में दर्द कितना है जानती हु ,
तुम उम्मीद बांधे रखोगे ,
और वो टूट ही जाएगी ,
थोड़ा असहज़ हो जाएगा हमारे बीच सब ,
पर ठीक है दिल टूटे बाद में से अच्छा अभी ,
मेरा मन मैला बहुत हैं ,
किसी की वजह से , किसी के लिए ,
मेरी छोड़ो तुम अपनी पे धयान दो ,
कोई और तुम्हारे लिए है ,
मैं तुम्हारे लायक नहीं |
- पिंकी झा


