खुलके साँस लेने से डरती हूँ ,

अनजान राह न निकलती हूँ ,

सही होकर भी लगता है गलती हूँ ,

हर मोड़ पर रुक, सोचकर बढ़ती हूँ ,

क्योकि मैं लड़की हूँ |


नाम अपना सिर्फ लेने से डरती हूँ,

किसी की बीवी,किसी की बेटी ही होना पहचान में सुनती हूँ,

हूँ कौन में जानकर भी चुप रहती हूँ ,

मेह्फूसियत का एक दायरा लिए हमेसा घर से निकलती हूँ ,

क्योकि मैं लड़की हूँ |


जबान से जवाब देने से डरती हूँ ,

आँखों में शर्म लिए चलती हूँ ,

इज़्जत का सबकी पर भार लिए चलती हूँ ,

कपड़ो को हमेसा संभाल कर बढ़ती हूँ ,

क्योकि मैं लड़की हूँ |


अपने सपनो का बस्ता कंधे लेने से मना करती हूँ ,

सब सँभालने के बाद भी कमज़ोर ही बनती हूँ ,

सबके लिए जरूर पर खुद के लिए न लड़ती हूँ ,

सब की जीत के लिए मैं ही हार हर बार मरती हूँ ,

क्योकि मैं लड़की हूँ |

- पिंकी झा