अच्छे या बुरे अवसरों पर
तुम्हारे होने या कम से कम जानो तुम
इस बात की चाह है ,
हो हर मौके पर मेरे पास,
मुमकिन नहीं पर इंतज़ार है,
क्या यही प्यार है ?
मेरी बाते सारी सुनो तुम,
कुछ न कहा भी सुन लो.
कह दो जो मैं सुनने को बेताब हूँ,
बता दो सब जो किसी से नहीं कहते,
इन कानो को तुम्हारी आवाज़ का रहता इंतज़ार है,
क्या यही प्यार है ?
निहारो फटी आँखों से मुझे,
जैसे मैं किया करती हूँ,
देख लो इस रंग, रूप से ऊपर,
आँखों मे जो छुपा तुम्हारे लिए ही जो है,
बन जाओ ज्योतिष पढ़ लो मन की बातें मेरी,
इन बचकांड खाहिशों को पूरा करना न आसान है,
क्या यही प्यार है ?
बुखार में रात के ३:३० बजे क्यों तुम्हारे फ़ोन का इंतज़ार है ?
लाखो चेहरों में तुम्हारा चेहरा क्यों लगता खास है ?
इश्क़ नाम सुनते ही तुम्हारा ही क्यों आता ख्याल है ?
जिंदगी के आगे के सफर में तुम्हे ही साथ सोचना क्यों ?
इन सारे क्यों का जवाब मैं जानती हूँ ,
बस तुम जान जाओ कैसे भी यही इंतज़ार है,
मुझे तो लगता है ,
तुम्हे क्या लगता है ?
क्या यही प्यार है ?
- पिंकी झा
