मुश्किल हैं अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं हैं खेल प्रिये,
तुम प्रेम घूँघट में छिपाते , मैं सरे आम करू व्यक्त प्रिये,
तुम रहते मूक चाहे जो हो, मैं हर बात कहती हूँ प्रिये,
तुम भावना नदी सी लिए , मैं समंदर भी पाऊ कम प्रिये,
तुम शब्द खर्चो कंजूसों से,मैं लिखना चाहु तुम्हारे पुराण प्रिये,
तुम ऊबे जवाब सवालों के, मैं नए लोगो के सवाल प्रिये,
तुम दुनिया की फिकर में डूबे , मैं इन सब से बेपरवाह प्रिये,
मुश्किल हैं अपना मेल प्रिये, ये प्यार नहीं हैं खेल प्रिये |
- पिंकी झा
