ये क्या बात हुई है, कहना है मुश्किल ,

ये क्या हाल हुआ है ,कहना है मुश्किल ,

ये कौन सी राह चले है, कहना है मुश्किल ,

ये मंज़िल ही चाहिए है ,कहना है मुश्किल ,

ये हम ही है क्या ? कहना है मुश्किल ,

ये वो ही है क्या ? कहना है मुश्किल ,

ये सच है न ,कहना है मुश्किल ,

ये झूठ नहीं है ,कहना है मुश्किल ,

ये अस्वीकार है ,कहना है मुश्किल ,

ये स्वीकार पूरा है ,कहना है मुश्किल ,

ये तुम मेरे ही हो ,कहना है मुश्किल ,

ये मैं तुम्हारी अब भी, कहना है मुश्किल ,

ये लोग वही है , कहना है मुश्किल ,

ये मुदे नए है , कहना है मुश्किल ,

ये मन क्या वही है ? कहना है मुश्किल ,

ये आत्मा क्या है पावन ? कहना है मुश्किल ,

ये दुनिया यही रहेगी, कहना है मुश्किल ,

ये सब मुश्किलें आसान होंगी , कहना है मुश्किल |

- पिंकी झा