कभी फुरसत में मिलो ,
कुछ बातें करो ,
गंभीर नहीं तो इधर उधर की करो ,
वो भी नहीं तो चुप रहने को ही मिलो ,
कभी फुरसत में मिलो |
अनजान होने से थोड़ा आगे बढ़ो ,
बेफिज़ूल सी चीज़े ही करो ,
शिकायतें मेरी मुझसे ही कहो ,
कुछ नही सुझे तो लड़ो ,
कभी फुरसत में मिलो |
गीले सारे अब कह ही दो ,
मन में कुछ न रखो ,
जानकारी मेरी मुझसे ही पूछ लो ,
जिज्ञासाओं को जान उन्हें आराम दो ,
सवालो के जवाब जानलो ,
कभी फुरसत में मिलो |
जिन्दगी तेज रहफार में दौड़ती ,
व्यस्तता चरम पर ,
समय कहां तुम्हारे हाथ पर ,
पर लगे जब दो घडी खर्च करना ,
चाहो किसी पर तो उनसे ,
कभी फुरसत में मिलो |
- पिंकी झा
