जीकर देख लिया बहुत, 
अब हमे मरने का शौक है 
जिंदा रह लिए साँस लेकर सिर्फ, 
अब धरती को उससे लिया लौटाने का शौक है , 
जल लिए जितना जलना था , 
अब शरीर जला मिटि में मिलने का शौक है , 
ढो लिए बोझ कई सारे , 
अब चार कंधो पर ढुलकर जाने का शौक है , 
सोए नहीं रातें बहुत सी, 
अब चेन की नींद का शौक है , 
कह लिया बहुत कुछ गला फाड़कर , 
अब चुप हो मौन रहने का शौक है , 
रौशनी से आँखे बचाई बहुत, 
अब चिर अँधेरे में रहने का शौक है , 
भूख से लड़ते रहे ताउम्र , 
अब इससे छूटने का शौक है , 
प्राथनाएं होती रही हर मोड़पर , 
अब ईश्वर के संग बैठ हिसाब करने का शौक है , 
रिश्तों में बंधे रहे हमेशा , 
अब सारे सम्बन्धो से छूटने का शौक है , 
पुण्य का पता नहीं पाप है बहुत से,
अब प्रायश्चित करने का शौक है , 
बुरे है हम कई कहानियो में , 
जीवन के बाद ही सही अब अच्छे बनने का शौक है ,
माफिया मिली नहीं कई सारी , 
अब माफ़ होने का शौक है , 
जीकर देख लिया बहुत, 
अब हमे मरने का शौक है | 

- पिंकी झा