इंतज़ार है मुझे किसी का,
यु तो कुछ बरसों से है ,
जब से होश संभाला उन अरसो से है ,
पर लगता है अब जैसे जन्मो से है |
है कौन वो ? कोई तो क्या, मैं भी न जानू ,
बस जानती हूँ खास बहुत है ,
रंग-रूप के ढांचो में बाटा नहीं है मैंने,
पर पहचान लुंगी इतना पता है |
पहली बार देखकर क्या महसूस होगा नहीं पता ,
पर आगे की मुलाकातों में क्या होगा जानती हूँ ,
धड़कने चलेंगी नहीं दौड़ेगी,
चल तो रही होंगी दिल में लेकिन कानो तक सुनाई देंगी,
रक्तचाप तेज़ बहुत होगा,
और आँखों में देखकर बस वही रह जाना चाहूंगी ,
कही और जाना भूलकर |
इंतज़ार है मुझे किसी का,
जिसके लिए लिखा है ये,
और लिखते वक्त मुस्कान रुक ही नहीं रही ,
शर्म से गाल लाल हो गए है खुदसे |
बस मिल जाये वो,
किस्मत और हाथ जुड़ जाये,
आगे का सफर हसीन होगा बहुत,
बस इंतज़ार तो खत्म हो |
- पिंकी झा
