साल ये भी खत्म हो गया , 

इस बार भी तुमसे बिना मिले, 

तलाश करते रहे तुम्हारी , 

तराश नहीं पाए, अफ़सोस !

आँखे देखना चाहती थी कहीं न कहीं , 

लाख कोशिशों बाद भी मिले नहीं कहीं , 

त्योहारों पर ही मिल जाते, ये भी नहीं, 

शोक पर ही आते, ये भी नहीं, 

बेवजह ही चले आते, ये भी नहीं, 

भीड़ में मेरा नाम चिलाते, ये भी नहीं, 

जिंदगी के अँधेरे में रौशनी बन जाते, ये भी नहीं, 

सारे अधूरे सपने जो तुम बिन अधूरे है , 

उन्हें पूरा न सही तो तोड़कर ही चले जाते, ये भी नहीं 

बेहेर हाल इंतज़ार जारी है , 

चारो और नए साल की तैयारी है , 

तुम मिलो चाहे कही नहीं, कभी नहीं, किसी में नहीं, 

मुझे फिर इंतज़ार की बीमारी है , 

हो जो भी हमारी कोशिश जारी है |

- पिंकी झा