इंतज़ार बहुत खुबसूरत भी है ,
इंतज़ार बहुत मुश्किल भी है ,
किसी को किसी अपने का इंतज़ार ,
किसी को किसी सपने का पूरा होने का इंतज़ार ,
किसी को किसी शुरुआत का इंतज़ार ,
किसी को किसी अंत का इंतज़ार ,
इंतज़ार हर किसी का हिस्सा,
बनाता चलता कोई न कोई किसा ,
बस ख़तम हो सभी का इंतज़ार जल्द ,
सुनें रास्तो पर टकटकी लगाए देखते रहना आसान नहीं |
- पिंकी झा


