हो सब जैसे ही तुम, 

पर फिर भी न जाने क्यू खास लगते हो,

आदते सब सी है या अलग तुम्हारी ,

पर मुझे तो सबसे अलग लगती हैं, 

दोस्त कहते है मेरे की तुम्हारा और मेरा स्तर एक नहीं,

कहा तुम कहा मैं,

शायद भविष्य तो क्या साथ भी न हो,

इन सब बातों के बावजूद, 

तुम्हे टुकुर टुकुर निहारते रहना गलत नहीं लगता,

जानते हुए मेरी अपनी खामियाँ,

तुम्हे अपने साथ सोचना अलग सा लगता है, 

हो सब जैसे ही तुम,

पर फिर भी न जाने क्यू खास लगते हो l

- Pinki Jha