दुःख का समय कठिन बहुत,
एक पल एक युग सा लगें ,
राह सभी बंद लगें ,
चलें जा रहे न कोई संग चलें ,
सूरज की रौशनी अँधेरी रात दिखें ,
रात चौबीस घंटो की लगें ,
आंखे सिर्फ जगती रहें ,
ख़ुशी के दिन मीलो दूर लगें ,
समंदर , धरती , आसमान कहीं न चैन मिलें ,
ख्याल बहुत से डराने लगें ,
मुस्कान लापता न मिलें ,
दुःख का समय कठिन बहुत,
काटने को प्राणी करे तो क्या करें |
- पिंकी झा
