द्रौपदी चीरहरण के बाद का दृश्य क्या हुआ होगा ,
ईश्वर को भी इस घटना के घट जाने का मलाल हुआ होगा ,
सँभालते गोविन्द की दी हुई सारी , उठी होगी अग्नि से ही जन्मी अब अग्नि बनी वो नारी ,
पोछे होंगे आँसू आँखों में भरे ,
देखे होंगे बैठे लोगो के नेत्रों में वो बीती घटना की छवि ,
खुले केश समेटे होंगे ,
समेट न पाई होगी उस सभा की बेशर्मी ,
न कोई धर्म जानता, न मर्यादा , न सम्मान ,
वहा बैठे सारे के सारे अधर्मी ,
कंठ सुख गया होगा अन्याय के विरुद्ध चिलाकर ,
रोक नहीं पाया कोई बात कहने से आवाज़ दबाकर ,
दर्द और तकलीफ से मर जाने का जी किया होगा,
लेकिन हिम्मत से प्रतिशोध लेने का प्रण किया ,
सशक्त बन आगे बढ़ डटी रही ,
महाभारत ने स्त्री सम्मान का महत्व बता दिया ,
सैकड़ो द्रौपदीया है आज भी इस युग में ,
चीरहरण भी अलग रूपों में है हो रहे ,
बस गोविन्द इतनी शक्ति दे ,
अपने लिए हर द्रौपदी आवाज़ उठा खड़ी हो सके |
- पिंकी झा
