सृष्टिपालक लोटे है अपने धाम ,
चार मास रहकर निद्रारानी के गाम ,
प्रारम्भ होंगे अब सारे शुभ काम,
निकलेंगी बाराते घर से ,
खुशियाँ छुएंगी नव आयाम ,
लक्ष्मीजी की सेवा सफल रही ,
नर के नारायण और उनके भी ,
अब राज करेंगे अपने धाम ,
पीड़ा का अंत अब निश्चित ,
कश्ट अंत हो लेकर प्रभु का नाम ,
पर्व मनाये भक्त जन मिलकर ,
चरणों में पुष्प संग प्राथनाए अर्पित,
मंगल गाए सब उनके नाम ,
हुआ है आज देव उथान ,
हुआ है आज देव उथान |
- पिंकी झा
