दाग भी बड़ी अजीब चीज है ,
जितना छुपाना चाहो ये उतनी ज्यादा दिख जाये ,
चेहरे पर , कपड़ो पर , दामन पर , चरित्र पर ,
दिखती जहा है अपमान ही मिलता है ,
पर इतनी हठी की मजाल है छूटना चाहे ,
बस यही कहती है मिटा के तो दिखाओ ,
मिट कर भी अपनी छाप छोड़ जाती है ,
सच झूठ से इन्हें मतलब नहीं ,
बस असर छोड़ना लक्ष्य है ,
दाग भी बड़ी अजीब चीज है |
- पिंकी झा


