भारत बस एक नाम कहा,

जहाँ जाये है हमारी यही पहचान वहा,

देखना हो तिरंगा आपको कभी,

हमारे दिलो में झांक देख लेना रंग है सभी,

जीवन सफल सा हो जाता है,

जब जब तिरंगा लहराता है,

सहीदो को है शत शत नमन ,

उपलब्धियां है उनके चरणों को अर्पण ,

बात जब हमारी शुरू हो जाती है ,

कागज़ कागज़ जुड़ पुराण बन जाते है ,

देखेंगे आप पक्ष जो भी ,

पाएंगे हमने कर लिया है वो भी ,

सम्भयता कहेंगे सिंधु घाटी यही पाएंगे ,

पुराण कहेंगे रामायण महाभारत यही पाएंगे ,

लोग कहेंगे विश्व के १ बटा ५ यही पाएंगे ,

महत्वता कहेंगे सबसे अधिक बाहरी हमले यही पाएंगे ,

इतिहास कहेंगे हर किताब में हमे पाएंगे ,

गणित कहेंगे शून्य देन यही का पाएंगे ,

साहित्य कहेंगे गुरुदेव की भूमि यही पाएंगे ,

सम्मान कहेंगे मदर टेरेसा की कर्म भूमि यही पाएंगे ,

शांति कहेंगे गाँधीजी को नहीं भूल पाएंगे ,

शक्ति कहेंगे विनय बदल दिनेश ही नहीं सुभास भगत सिंह आज़ाद , रानी लक्समी से नाम अनगिनत निकल के आएंगे,

आश्चर्य में हो अगर तो जल लीजिये नहीं तो आगे कैसे सुन पाएंगे ,

ये नया भारत जिओ से जिओ पॉलिटिक्स में चर्चित है ,

दोस्तों के साथ खड़ा दुश्मनो से निभाने को विचलित है ,

भारत के बारे में और क्या क्या कहें ,

भारत बस एक नाम कहाँ ,

हमारा जीवन है ,

हमारा सबकुछ है ,

मरना इसके लिए सौभाग्य ,

और जीना इसीलिए आशीर्वाद है |


- पिंकी झा