तुमसे कुछ जुड़ सा गया है मेरा,
जिसे इश्क़ कहना चाहती हूँ ,
पर दुनिया के डर से,
तुम्हारी मन की बात जानने के सब्र में,
इसे फ़िलहाल पसंद कह पाती हूँ |
जो हुआ है तुमसे पहले न हुआ था
किसी की चाह में मन ऐसे न लगा था ,
कोई इस नज़रिये पर न खरा था ,
मेरी ख़ुशी का जरिया न कोई बना था |
लिखने को तुम्हे दो शब्द खोज करनी पड़ती है ,
लिखके तुम्हारे बारे में डायरिया छुपानी पड़ती है ,
हिसाब की कच्ची वैसे नहीं मैं ,
तुम्हारा लिए मेरे भावनाओ के हिसाब की जरुरत नहीं पड़ती है |
दूर तुम बहुत हो ,
एक उपकरण से जुड़े हो ,
मैं बिलकुल अनजान तुम्हारे लिए ,
बस मिलने का इंतज़ार है ,
सब जान लेंगे एक-दूजे का ,
इंतज़ार है लम्बा या छोटा फर्क नहीं,
तुम्हारा मुझे जानने का इंतज़ार है |
- पिंकी झा
