इश्क़ होना जरुरी है,

जैसा सबको है वैसा ही हो,

ये जरुरी नहीं |


कोई विधि नहीं है कि,

जैसा लिख दिया वैसा ही हो,

कोई दायरा नहीं है ,

चुनने की आज़ादी है,

हो कोई भी कैसा भी मंजूरी तुम्हारी है |


गलत कहे जमाना फिर भी है वो सही लगे,

रोक क्यों लोगे खुदको,

वही चुनो जो दिल कहे |


हो इश्क़ कैसा भी,

पवित्र है ये जान लो,

स्त्री-पुरुष पुरुष-पुरुष स्त्री-स्त्री का हो,

समान है , अनमोल है ,

बात गाँठ बांध लो |


बस मन जब कुछ कहे ,

सौ बार पुछलो उससे,

टटोलकर तसली करलो ,

लाख सवाल उठे या दोष लगे ,

पीछे तो नहीं हटोगे ,

जो चुना है तुमने,

उसके साथ डटे खड़े रहोगे |


बाकि तो बस इश्क़ होना जरुरी है |

- पिंकी झा