तुम्हे सोचना,
तुम्हे चाहना,
तुम्हे याद करना,
तुम्हे मन मे बसाये रखना,
बस अब और नहीं l
अपनी न सुनना,
बात न मानकर,
तुम्हारे खयालो मे खोये रहना,
एक अपनी ही दुनिया बसाना , सच जानते हुए भी,
बस अब और नहीं l
किसी चमत्कार का इंतज़ार,
जो तुम्हे मेरा बना दे,
भगवान से तुम्हे पाने की मिनते,
मांगना हर प्राथना मे तुम्हे,
बस अब और नहीं l
राते अपनी बिना नींद,
आंसुओ संग बिताना,
कुर्बान अपनी सारी खुशिया करना चाहना,
अपनी मुस्कुराहटों से दुरी,
बस तेरे न होने के ख्यालो से,
बस अब और नहीं l
तेरा इंतज़ार,
आकर जिंदगी मे सारे सपने पुरे करने का ख्याल,
मेरा मकसद सिर्फ तू ही रहे,
बस अब और नहीं l
मेरी जिंदगी का हिस्सा तू, बस अब और नहीं l
मेरे मन का ठिकाना तू , बस अब और नहीं l
मैं तेरा नाम लू तुझे सोचूं, बस अब और नहीं l
- पिंकी झा


