बहुत कुछ बदलते देखा है ,
जो अयना खूबसूरत या बदसूरत कहता था सब को,
उसे भी टूटते देखा है ,
जो रह ना पाते थे एक पल बिना बात किए ,
उन्हें भी हमेशा के लिए रूठते देखा है ,
जीना नामुमकिन था जिनके बिना,
उनके बिना भी लोगो को साँस लेते देखा है ,
सच को झूठ से लड़ते देखा है ,
सच को रुपये से बिकते देखा है ,
वफ़ा के वादों को धोखे में बदलते देखा है ,
इंसानियत को खत्म होते देखा है ,
औरो की तो छोड़ो,
खुदको भी रोज़ थोड़ा-थोड़ा मरते देखा है ,
दुनिया में जिन्दा रहते,
बहुत कुछ बदलते देखा है |
- पिंकी झा
