उनका मेरा इश्क़ खास होते हुए भी आम है l

होंगे बहुत से कतार मे खड़े उनके जैसा न किसी का नाम है l

छू लेते मुझे जब वो लगता न दुनिया मे बचा कोई काम है l

उनके होने से पल इतने हसीन होते है, अनमोल है, न कोई दाम है l

मिलना कुछ समय को ही होता हो हमारा , मिलजाता इतने मे ही हमारा हमे मक़ाम है l

बीता लेते है दुरी का सफर बस इंतज़ार मे , यादों के चलते जाम है l

हो उनके जैसा कौन ही, वो मन तो क्या फलो के भी राजा आम है l

- पिंकी झा