बिना कुछ सोचे जो थे आगे बढ़ रहे ,

प्रकृति को अपने लिए थे विपरीत चलने को कह रहे l

हमसे अत्यधिक है ताकत इन पंच तत्वों में,

इन्हे संयम में लेले इन हाथो में उतनी शक्ति नहीं l

प्रतारणाए दी थी जितनी हमने ,

उनके बदले इतना सब भी बहुत कम है l

हो रहा है जो भी ठीक कर देगा भूमि , धरा की शक्ति ,

जो दे चुका अपना सब कुछ , सब मिटाने का अधिकार भी है उसे l

गलती कितनी और कब तक माफ़ करता ये हमारी ,

खिलवाड़ हम बहुत कर चुके अब बारी है तुम्हारी l

दृश्य भयावह देखकर हो जो तुम आहे भर रहे ,

जानते नहीं थे क्या अंजाम उसका जो तुम थे कर रहे l

विध्वंश जो है हो रहा , बस प्रार्थना इतनी है की जल्द से जल्द थमे

मानव मुर्ख है , गलतियाँ समझता नहीं, बस कम से कम कीमत चुका बच जाएँ हम सभी l

हे परमपिता माफ़ी मांगते है कर जोड़कर नादानी आगे नहीं करेंगे ,

मिल जुलकर संतुलित हम सब रहेंगे l

न नुकसान अपना करेंगे , न अपनी धरती का , न पक्षी , न पशु साथियो का प्रण लेते है l

जीवित सब सलामत रहे तो इसे पुरा अवश्य करेंगे , ये हम कहते है l

- पिंकी झा