कुछ समय से कुछ अजीब सा माहौल है ,
फेल रहा तेजी से एक नया सा रोग है l
घबरा गए है सब इस नई , अनजान बीमारी से ,
इलाज़ की है खोज में देश , दुनिया सब लगी l
सब दुरी लोगो से बरत बच सकते है सभी ,
दुसरा उपाय कोई न मिल सका है अभी l
घरो में है बंद किए मन्युष्यो के झुण्ड है ,
साथ घूमेंगे अगर तो परिणाम कठोर और प्रचंड है l
लोग जो है इन परिस्थितयो पर रोष व्यक्त कर रहे ,
भूल रहे है शायद यह मानव के कर्मो का ही फल तो है l
दिया नुकसान है जितना अपनी प्रकृति को भरना तो पड़ेगा तुम्हे ,
काटकर पेड़ कितने पक्षी जो बेघर किए ,
ऐसे ही छोड़ तो देंगे नहीं तुम्हे l
धरती माता को जो है इतना मेला किया ,
खुद में वो तुम्हे समा भी ले तो भी तुमने प्रायश्चित है कम किया l
वायु जो धुऑ से है मैली की,
वायु देव भी इतनी जल्दी क्षमा कर देंगे नहीं l
तापमान जो था अपनी लापरवाहियों से बिगाड़ा हमने ,
ठीक करने को तो शायद जाने देनी पड़ेंगी हमे l
-पिंकी झा
