वो रात न जाने कितनी बड़ी होगी

जब दरवाज़े पे तन्हाई खड़ी होगी


कौए ने जी भर के पेट भरा होगा

तब जाकर कहीं लाश सड़ी होगी


पिता को घेर लिया फ़िर इसी फ़िक्र ने

मेरी बेटी दुनिया से कैसे लड़ी होगी


इश्क़ के सफ़र में कभी सोचा न था

मुलाकात के वक़्त हाथ में घड़ी होगी


- पिनाक मोढ़ा