परिंदों के पर अब काटे जा रहे है
सब समझदार लोग नापे जा रहे है

बड़ा अज़ीब मंज़र देखने मिल रहा है
नफ़रतों से  इंसान बांटे जा रहे  है

बाग़ के सब फूल अब मुरझाने लगे है
सामने से हँसते हँसते काँटे जा रहे है

मौत जब दो कदम दूर खड़ी मिली
जीने के ख़्वाब अब आते जा रहे है

कोई सुन ले उसकी ख्वाहिश भी नहीं
हम अपनी धुन में  गाते जा रहे है

- पिनाक मोढ़ा