पंद्रह अगस्त की पूर्व संध्या आयी है
न जाने कितने वीरों ने जान गवायी है

भगतसिंह जैसे अनेकों ने प्राणों की आहुति लगाई है
तब जाकर आज़ाद भारत में इतनी खुशियां आयी है

सरदार हम आपको सदैव याद रखेंगे
आपके अंखंड भारत को आबाद रखेंगे

ओ मेरे कविवर अब तो जागो तुम
यूं मुँह मोड़ कर मत भागों तुम

आज़ाद भारत की रक्षा करना हमारा कर्म है
मां के लिए शीश कटाना बेटे का धर्म है

कल इस संकल्प के साथ तिरंगा लहराना है
राष्ट्र से गरीबी, अत्याचार और भ्रष्टाचार को मिटाना है

- पिनाक मोढ़ा