जीवन में चाहें मुश्किलें अपार हो

पर लड़ना यू की मुश्किलें हताश हो


रास्ते में चाहें क्यूँ न काँटे हज़ार हो

चलना यू की रास्ते बे-शुमार हो


चाहें सामने आंधियां उठती हज़ार हो

मत भूलों की तुम भी एक पहाड़ हो


चाहें ज़माने ने पंख काटे कई बार हो

तुम तो भरते हौसलों की उड़ान हो


- पिनाक मोढ़ा