अगली बारिश के लिए पैसे अभी से जोड़ लो,

माँगे हुए छाते में पूरी बारिश नहीं गुज़ारी जाती

-------

क्या हुआ अगर वो नाराज़ हो कर डाँट देती है

वो माँ ही है जो अपने हिस्से का भी बाँट देती है

-------

सब कुछ है पर घर से निकलना बंद हो गया,

बताओ यूँ भी कोई दरवाज़ा बंद करता है!

-------

पैदा हुए थे इंसानो की तरह,अब ज़रूरतों में ढलते जा रहे हैं!

काम पड़ सकता है कभी भी,रिश्ते भी लोग इसी लिए निभा रहे हैं!