महकती याद से बनकर किताबों में

फ़साने सो गए हैं सब गुलाबों में

मिले इतने हसीं चेहरे मुझे डर है

हक़ीक़त है कि मैं गुम हूँ सराबों में

सियासत है मिला देगी ये उनको भी

नहीं जो मिल कभी सकते थे ख़्वाबों में

मुहब्बत आज है कल का बताओ तुम

जियूँगा किस तरह बोलो शराबों में

कहो इरशाद कैसे हो चलो छोड़ो

बजाओ राग अच्छी सी रुबाबों में