जहाँ को जब कभी ख़ूँ-नाब देखो तुम

सुलगती आग में तब आब देखो तुम

दिखा दूँगा सही मंज़िल मगर पहले

ज़रा कुछ देर तक महताब देखो तुम

हे अर्जुन बख़्श दो आँखें परिंदों की

घने जंगल फ़लक तालाब देखो तुम

अरे छोड़ो ज़माने को इधर आओ

ये मेरे पास बैठो ख़्वाब देखो तुम

मिला इरशाद है किसको ख़ुदा बोलो

ख़ुदा छोड़ो सजा महराब देखो तुम